Breaking News

बिसौली: पूर्ति निरीक्षक ने पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी का किया औचक निरीक्षण।

पूर्ति निरीक्षक ने पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी का किया औचक निरीक्षण।

आई एम खान 

बिसौली। स्थानीय प्रशासन की सक्रियता के चलते सोमवार को पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने क्षेत्र के शमशेरा ऑटोमोबाइल्स और राधा गोविंद गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को मिलने वाली सुविधाओं की जमीनी हकीकत जानना और आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करना रहा। जांच के दौरान पूर्ति निरीक्षक ने स्टॉक रजिस्टर और वितरण प्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के बाद श्री सिंह ने संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर पेट्रोल, डीजल एवं गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति को लेकर किसी भी प्रकार की कमी नहीं है।

शमशेरा ऑटोमोबाइल्स पेट्रोल पंप के निरीक्षण के दौरान पूर्ति निरीक्षक ने वहां मौजूद प्रबंधक और कर्मचारियों को सख्त लहजे में हिदायत दी। उन्होंने निर्देशित किया कि पंप पर आने वाले प्रत्येक ग्राहक को नियमानुसार और पारदर्शिता के साथ ईंधन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेट्रोल-डीजल के वितरण में किसी भी स्तर पर घटतौली या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यदि भविष्य में ऐसी कोई शिकायत सही पाई जाती है, तो संबंधित के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

वहीं, राधा गोविंद गैस एजेंसी पर ग्राहकों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्ति निरीक्षक ने स्थिति का जायजा लिया और तुरंत प्रबंधक को तलब किया। उन्होंने निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को सिलेंडर प्राप्त करने में कोई असुविधा न हो, इसके लिए क्रमवार वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को अनावश्यक रूप से कतारों में न खड़ा होना पड़े और उन्हें सुलभता से सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं। इस दौरान उन्होंने एजेंसी संचालक को उपभोक्ताओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश भी दिए।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!