Breaking News

इस्लामनगर पुलिस की बड़ी सफलता, मोबाइल छीनने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार।

इस्लामनगर पुलिस की बड़ी सफलता, मोबाइल छीनने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार।

संवाददाता, शैलेन्द्र सिंह 

इस्लामनगर, (बदायूँ)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत इस्लामनगर पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना का महज कुछ ही दिनों में सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को लूटे गए मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पूरा मामला ग्राम सकतपुर निवासी विजेन्द्र पुत्र अतर सिंह की तहरीर से जुड़ा है, जिन्होंने 28 अप्रैल 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनसे वीवो कंपनी का मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। इस शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

रविवार, 3 मई 2026 को उपनिरीक्षक हरिमोहन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ईदगाह के पीछे पुराने भट्टे के रास्ते से दो संदिग्धों को घेराबंदी कर दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान कस्बा इस्लामनगर के मोहल्ला तकिया निवासी आरिश पुत्र नन्हु और काशीराम कॉलोनी निवासी अर्जुन पुत्र मुकेश के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान इनके पास से वादी से छीना गया आसमानी रंग का वीवो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले में संबंधित कानूनी धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्यवाही की क्षेत्र में काफी सराहना की जा रही है।

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!