Breaking News

लखीमपुर खीरी: विधायक रोमी साहनी का सेवा संकल्प: 50 गांवों की 55 बेटियों की शादी में बढ़ाया मदद का हाथ।

पलिया विधानसभा के दर्जनों गांवों में पहुँचकर विधायक ने दिया आशीर्वाद और आर्थिक सहयोग।

संवाददाता: मोहम्मद कमर

लखीमपुर खीरी। पलिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोमी साहनी द्वारा गरीब और जरूरतमंद बेटियों के सम्मान व उनके उज्जवल भविष्य के लिए चलाया जा रहा सेवा संकल्प अभियान निरंतर जारी है। सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए विधायक साहनी ने एक बार फिर मिसाल पेश की है। उन्होंने क्षेत्र के लगभग 50 गांवों में आयोजित 55 बेटियों के विवाह समारोहों में व्यक्तिगत रूप से पहुँचकर उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया और परिवार को हरसंभव आर्थिक सहयोग दिया।

विधायक रोमी साहनी ने सरखना पश्चिम, सरखना पूर्व, छब्बापुरवा मझगई, मटेहिया, लालपुर ढाका, सुमेरपुर विचित्रनगर, टेहराशहरी पलिया, खैरताली, संसारपुर, बांकेगंज, इंदिरा नगर कॉलोनी, फुलवरिया, त्रिकोलिया, लगदहन, सम्पूर्णानगर, बड़ागांव, चकभीरा, सुंदर नगर भीरा, जगनपुरवा, कुवरपुर खुर्द, बगियाखेड़ा, बूधरपुर जटपुरा, गंगापुर, राजेपुर सोखिया, छतीपुर राजा, महुरैना, द्वारिकागंज, पतवारा, ढाकनपुर, झाऊपुर, बाबूपुर, रोशन नगर, पहाड़नगर, गुप्ता कॉलोनी, गुलाबटांडा, भीरा, गडरियनपुरवा, कृष्णानगर कॉलोनी, रानी नगर, रंगरेजान पलिया, पलिया खुर्द, बुद्धापुरवा, इटैया, कंधरहिया त्रिलोकपुर, गजरौरा पटिहन, नकहाघाट, नौतला भवानीगंज, विशेनपुरी और ऐठपुर सहित अनेक गांवों का दौरा किया।

इस दौरान विधायक ने कहा कि गरीब बेटियों की शादी में सहयोग करना उनके लिए राजनीति नहीं, बल्कि एक आत्मिक सेवा है। उन्होंने बेटियों को उपहार व आर्थिक सहायता भेंट करते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। विधायक को अपने बीच पाकर और उनकी संवेदनशीलता देख ग्रामीण व पीड़ित परिवारों ने उनका आभार व्यक्त किया। क्षेत्र में विधायक के इस “सेवा संकल्प” की हर ओर सराहना हो रही है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!