Breaking News

लखीमपुर खीरी: हर्ष फायरिंग का मुख्य आरोपी आलोक गिरफ्तार, पुलिस ने 72 घंटे के भीतर दबोचा।

हर्ष फायरिंग का मुख्य आरोपी आलोक गिरफ्तार, पुलिस ने 72 घंटे के भीतर दबोचा।

संवाददाता, मोहम्मद असलम 

लखीमपुर खीरी। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मोहम्मदी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने पिपरिया धनी स्थित सरदारजी पैलेस में हुई हर्ष फायरिंग के मामले में वांछित मुख्य अभियुक्त आलोक कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के सफल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदी के नेतृत्व में अंजाम दी गई। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर साहबगंज जंगल क्षेत्र से अभियुक्त को घेराबंदी कर पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्त आलोक कुमार यादव (18 वर्ष) पुत्र शेर सिंह यादव, ग्राम मूड़ाखालसा का निवासी है।

उल्लेखनीय है कि बीते 28 अप्रैल 2026 की रात सरदारजी पैलेस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अभियुक्त आलोक यादव ने अपने पिता की लाइसेंसी .315 बोर राइफल से अंधाधुंध हर्ष फायरिंग की थी। इस दुस्साहसिक कृत्य में शाहजहांपुर निवासी अभय प्रताप गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जबकि कई अन्य लोग टाइल्स के उड़ते टुकड़ों की चपेट में आकर चोटिल हुए थे।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0 232/2026 के तहत धारा 109(1) बीएनएस व 27/30 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया था। मात्र 72 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है और न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!