Breaking News

अल्हैपुर के पीएम श्री विद्यालय में जनगणना प्रशिक्षण जारी: 121 प्रगणकों ने सीखे डिजिटल गुर।

अल्हैपुर के पीएम श्री विद्यालय में जनगणना प्रशिक्षण जारी: 121 प्रगणकों ने सीखे डिजिटल गुर।

वसीम कुरैशी, संवाददाता 

पटियाली, कासगंज। उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम अल्हैपुर स्थित पीएम श्री विद्यालय में कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्य तेजी से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को आयोजित तीसरे बैच के सत्र में 121 प्रगणक व सुपरवाइजर शामिल हुए, जिन्हें जनगणना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

प्रशिक्षण को व्यवस्थित रूप से चलाने के लिए विद्यालय परिसर के तीन अलग-अलग कक्षों में व्यवस्था की गई थी, जहां प्रशिक्षकों द्वारा घर-घर सर्वेक्षण, डेटा संग्रहण, सत्यापन और डिजिटल माध्यम से जानकारी दर्ज करने के तरीके विस्तार से समझाए गए। विशेष रूप से एचएलओ एप के माध्यम से डेटा एंट्री और परिवारों का विवरण दर्ज करते समय त्रुटियों के त्वरित सुधार पर जोर दिया गया।

प्रशिक्षण के दूसरे दिन तहसीलदार पटियाली राम नयन और खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार अहिरवार ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान तहसीलदार ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनसे प्रश्नोत्तर भी किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसे पूरी जिम्मेदारी और सावधानी के साथ संपन्न किया जाना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान प्रशासन को सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद मिलीं। इस मौके पर जनपद फील्ड ट्रेनर आलिम रजा, संजय यादव, अरुण कुमार, सुमित प्रताप सिंह, पीयूष मणि त्रिपाठी व सुनील कुमार सहित सभी संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन का लक्ष्य है कि प्रशिक्षण समय पर पूरा कर लिया जाए ताकि प्रशिक्षित कर्मी जल्द ही क्षेत्र में घर-घर जाकर सर्वेक्षण का कार्य सुचारु रूप से शुरू कर सकें।

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!