Breaking News

जनगणना प्रशिक्षण: प्रगणकों को सिखाए मकान सूचीकरण के गुर, ऑनलाइन डेटा फीडिंग पर रहा जोर।

जनगणना प्रशिक्षण: प्रगणकों को सिखाए मकान सूचीकरण के गुर, ऑनलाइन डेटा फीडिंग पर रहा जोर।

आई एम खान 

बिसौली। जनगणना 2027 के आगामी प्रथम चरण की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक मशीनरी पूरी तरह सक्रिय हो गई है। इसी क्रम में सोमवार को नगर के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम विधिवत शुरू हुआ। चार अलग-अलग बैचों में आयोजित किए जा रहे इस प्रशिक्षण में प्रत्येक सत्र के दौरान लगभग 50 प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। गौरतलब है कि यह प्रशिक्षण प्रक्रिया आगामी 20 अप्रैल तक विभिन्न चरणों में संपन्न की जाएगी।

प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनर हरदीप सिंह, रामाधार शर्मा, अमित पाराशरी, मदन गोपाल, अतुल कुमार वर्मा, ओमवीर सिंह, अमित बाबू और मनु मिश्रा ने कर्मियों को जनगणना की बारीकियों से अवगत कराया। उपस्थित कार्मिकों को भवन क्रमांकन, चिन्हांकन और विशेष रूप से स्वगणना जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि प्रगणक घर-घर जाकर मकानों की सटीक सूची तैयार करें और परिवारों का विवरण दर्ज करते समय ऑनलाइन प्रणाली में डेटा अपलोड करने की सही विधि अपनाएं।

प्रशिक्षकों ने कार्य की संवेदनशीलता को देखते हुए कार्मिकों को निर्देशित किया कि फील्ड में कार्य के दौरान वे आमजन के साथ अत्यंत विनम्रता का व्यवहार करें और नागरिकों की निजता का विशेष सम्मान रखें। इस दौरान चार्ज अधिकारी व तहसीलदार बिसौली सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने प्रशिक्षण ले रहे प्रगणकों का मार्गदर्शन किया और समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!