Breaking News

यूपी बोर्ड परीक्षा: मेधावी छात्रा ज़िक्रा ने लहराया परचम, 85.34% अंकों के साथ कैसर पहलवान मेमोरियल कॉलेज का नाम किया रोशन।

यूपी बोर्ड परीक्षा: मेधावी छात्रा ज़िक्रा ने लहराया परचम, 85.34% अंकों के साथ कैसर पहलवान मेमोरियल कॉलेज का नाम किया रोशन।

संवाददाता: मोहम्मद असलम

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल परीक्षा परिणामों में खीरी टाउन स्थित कैसर पहलवान मेमोरियल इंटर कॉलेज की छात्राओं और छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस परीक्षा में विद्यालय की होनहार छात्रा ज़िक्रा ने 85.34 प्रतिशत अंक अर्जित कर न केवल संस्थान का मान बढ़ाया, बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

ज़िक्रा की इस उपलब्धि में सबसे विशेष उनका अंग्रेजी विषय का प्रदर्शन रहा, जिसमें उन्होंने 100 में से 93 अंक प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक योग्यता को सिद्ध किया। विद्यालय का परीक्षा फल शानदार रहा है, जिसमें ज़िक्रा के साथ-साथ अरीबा ने 84.5%, अतीक ने 83.34%, फ़लक नाज़ ने 83%, नुसरा ने 78.17%, अरमान अली ने 77.84% और बुशरा खान ने 77.14% अंक प्राप्त कर अपनी सफलता की चमक बिखेरी है।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। छात्रा ज़िक्रा की इस बड़ी सफलता पर उनके पिता ज़ाकिर अली और माता ख़ूबी नाज़ ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी बेटी की मेहनत और लगन आज रंग लाई है। विद्यालय के शिक्षकों ने ज़िक्रा को अनुशासन और प्रतिभा की प्रतिमूर्ति बताते हुए कहा कि उनकी यह कामयाबी अन्य छात्र-छात्राओं के लिए एक प्रेरणा बनेगी।

अपनी सफलता से उत्साहित ज़िक्रा ने इसका पूरा श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और गुरुजनों के कुशल मार्गदर्शन को दिया है। उन्होंने भविष्य के प्रति अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि यह तो महज़ एक शुरुआत है, उनका अंतिम लक्ष्य उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज और देश की सेवा करना है। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!