Breaking News

फर्रुखाबाद: हर्ष फायरिंग का विरोध करने पर युवक को मारी गोली, हिस्ट्रीशीटर पुरुषोत्तम सक्सेना समेत चार गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: हर्ष फायरिंग का विरोध करने पर युवक को मारी गोली, हिस्ट्रीशीटर पुरुषोत्तम सक्सेना समेत चार गिरफ्तार।

दीपक शुक्ला, संवाददाता 

फर्रुखाबाद। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के बगिया सोहन लाल धर्मशाला में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। दबंगों ने विरोध से आक्रोशित होकर युवक पर जानलेवा हमला करते हुए उसे गोली मार दी, जिससे समारोह में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने सीओ कायमगंज के कुशल निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में अवैध व लाइसेंसी असलहे और कारतूस बरामद किए गए हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों की दो स्कार्पियो गाड़ियों से एक रिवाल्वर, चार शस्त्र लाइसेंस और भारी संख्या में जिंदा कारतूस जब्त किए हैं।

जांच में यह भी सामने आया है कि इस पूरी वारदात का मुख्य आरोपी पुरुषोत्तम सक्सेना एक शातिर हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ पूर्व में भी हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!