Breaking News

फर्रुखाबाद: कलेक्ट्रेट में डीएम की संवेदनशीलता, कार्यालय से बाहर निकल व्हीलचेयर पर बैठी बुजुर्ग महिला की सुनी फरियाद।

फर्रुखाबाद: कलेक्ट्रेट में डीएम की संवेदनशीलता, कार्यालय से बाहर निकल व्हीलचेयर पर बैठी बुजुर्ग महिला की सुनी फरियाद।

दीपक शुक्ला, संवाददाता 

फर्रुखाबाद। जनपद की जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की कार्यशैली की आज कलेक्ट्रेट परिसर में उस वक्त जमकर सराहना हुई, जब उन्होंने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक लाचार बुजुर्ग महिला की समस्या सुनने के लिए पद की गरिमा के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता दी।

फतेहगढ़ स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय में अपनी फरियाद लेकर पहुँची एक बुजुर्ग महिला चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ थी और व्हीलचेयर के सहारे डीएम कार्यालय तक आई थी। जैसे ही जिलाधिकारी को इस बात की सूचना मिली कि एक असहाय महिला कार्यालय के बाहर खड़ी है और सीढ़ियाँ चढ़कर अंदर आने की स्थिति में नहीं है, उन्होंने तुरंत अपने कक्ष से बाहर निकलकर खुद उस महिला के पास जाने का निर्णय लिया।

जिलाधिकारी ने न केवल बुजुर्ग महिला के पास जाकर अत्यंत शालीनता के साथ उनकी पूरी व्यथा सुनी, बल्कि मौके पर ही उनका शिकायती पत्र लेकर संबंधित अधिकारियों को उसका जल्द और पारदर्शी निस्तारण करने के कड़े निर्देश जारी किए। डीएम का यह सहज और सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार देखकर वहाँ मौजूद अन्य फरियादी भी प्रभावित नजर आए और देखते ही देखते यह वाकया पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में चर्चा का विषय बन गया।

डॉ. अंकुर लाठर के इस कदम ने यह संदेश दिया है कि प्रशासन आम जनता की सेवा और उनकी समस्याओं को सुलझाने के लिए सदैव तत्पर है। पीड़ित महिला ने भी जिलाधिकारी की इस दरियादिली और सम्मानजनक व्यवहार के लिए उन्हें हृदय से दुआएं दीं।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!