Breaking News

बिसौली: श्री देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस की धूम, छात्र-छात्राओं ने लिया प्रदूषण मुक्त धरा का संकल्प।

बिसौली: श्री देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस की धूम, छात्र-छात्राओं ने लिया प्रदूषण मुक्त धरा का संकल्प।

आई एम खान 

बिसौली। विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में श्री देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से समाज को वृक्षों के महत्व और धरती को बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और स्कूल के निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सचेत किया कि यदि वर्तमान समय में हम पर्यावरण के प्रति जागरूक नहीं हुए, तो भविष्य की पीढ़ियों को विनाशकारी संकटों का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने बच्चों से अपनी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने, ऊर्जा बचाने और अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की। वहीं स्कूल की प्रिंसिपल ललिता बत्रा ने कहा कि पृथ्वी दिवस मात्र एक आयोजन नहीं बल्कि हमारी जिम्मेदारियों को याद दिलाने वाला दिन है, उन्होंने बच्चों को पौधों को लगाने के साथ-साथ उनके पालन-पोषण का संकल्प भी दिलाया।

इस जागरूकता अभियान के तहत स्कूल में पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लेखन जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हे बच्चों ने सुंदर कलाकृतियों के जरिए प्रदूषण मुक्त धरती की कल्पना को साकार किया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से लव्या यादव, अवनी मीना, अभीरमनी, श्वेतांबरी, गर्वित और न्यांसी यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कक्षा 7 से अवनी चौहान, उदित श्रीवास्तव, तन्वी, कृष्णा सक्सेना, वाणी, नव्या, अनन्या, अंकित गोविल, सहवाज और साद ने अपनी प्रतिभा दिखाई, जबकि कक्षा 8 से अनन्या सक्सेना, विधि मिश्रा, आस्था, राधिका राठौर, तान्या और अमृता ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के समस्त शिक्षक वर्ग जिनमें कविता कथूरिया, रोमा कपूर, स्वाति अग्रवाल, गुंजन वार्ष्णेय, शिल्पी अग्रवाल, पूजा सिंह, गायत्री मिश्रा, शालिनी शर्मा, अनमोल सिंह, सागर गुप्ता, प्रियेश शंखधार, विकास गुप्ता, अनीता गुप्ता, ललित कुमार, काव्या शांखधर, पूनम कश्यप और प्रीती पाल शामिल रहे, उन्होंने सामूहिक रूप से पर्यावरण रक्षा की शपथ ली। सभी ने संकल्प लिया कि वे वर्ष के प्रत्येक दिन प्रकृति के संरक्षण हेतु निरंतर प्रयास करेंगे और समाज को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!