Breaking News

जनसुनवाई में एक्शन मोड में नजर आईं नगर आयुक्त: मौके पर निपटाई समस्या, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

जनसुनवाई में एक्शन मोड में नजर आईं नगर आयुक्त: मौके पर निपटाई समस्या, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहाँपुर। नगर निगम कार्यालय में जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में जनसुनवाई दिवस का आयोजन किया गया। मंगलवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस सत्र में नगर आयुक्त ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए कड़े निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान मुख्य रूप से शहर की साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने, नाली निर्माण और कर विभाग से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं। इस दौरान कुल 5 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से एक गंभीर समस्या का नगर आयुक्त ने मौके पर ही समाधान करा दिया। शेष 4 शिकायतों के लिए उन्होंने संबंधित पटल के अधिकारियों को समय सीमा निर्धारित करते हुए त्वरित निस्तारण के आदेश जारी किए। नगर आयुक्त ने दो टूक शब्दों में कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता की संतुष्टि ही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

इस अवसर पर संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, मुख्य अभियंता आशीष त्रिवेदी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा और महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य सहित अन्य विभागीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे फील्ड में जाकर विकास कार्यों और सफाई व्यवस्था का नियमित निरीक्षण करें ताकि जनता को बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!