Breaking News

कासगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: देश के पांच राज्यों से बरामद किए 26 लाख के मोबाइल, मालिकों में खुशी की लहर‌।

कासगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: देश के पांच राज्यों से बरामद किए 26 लाख के मोबाइल, मालिकों में खुशी की लहर‌।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज, बदायूं। जनपद कासगंज में पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। साइबर सेल और थानों पर तैनात सीसीटीएनएस कर्मियों द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत जनपद से गुम हुए कुल 75 एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद किए गए इन मोबाइल फोनों की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 26 लाख रुपये बताई जा रही है।

इस महत्वपूर्ण सफलता के पीछे साइबर टीम की कड़ी मेहनत और तकनीकी कौशल का बड़ा हाथ रहा है। पुलिस टीम ने आधुनिक CEIR पोर्टल की सहायता से इन मोबाइलों को न केवल उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से, बल्कि दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से भी ढूंढ निकाला। लंबे समय से अपने मोबाइल खोने के कारण परेशान चल रहे लोगों के लिए यह खबर बड़ी राहत लेकर आई।

पुलिस कार्यालय में जब मोबाइल स्वामियों को उनके फोन सुपुर्द किए गए, तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने कासगंज पुलिस की इस कार्यप्रणाली और ईमानदारी की खुले दिल से प्रशंसा करते हुए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस प्रशासन ने बताया कि गुमशुदा संपत्तियों की बरामदगी के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे ताकि आम जनता का पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

बाइट- ओम प्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक, कासगंज।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …