Breaking News

समाधान दिवस में डीएम सख्त: शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई।

समाधान दिवस में डीएम सख्त: शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई।

संवाददाता – शैलेश सिंह

चंदौली। जनसमस्याओं के त्वरित और निष्पक्ष समाधान को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को चकिया तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

समाधान दिवस के दौरान भूमि विवादों से जुड़ी अधिक शिकायतें सामने आईं, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करें और आपसी समन्वय से विवादों का शीघ्र समाधान करें।

कुल 112 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 6 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं, 2 मामलों में स्थलीय जांच के लिए टीम भेजी गई, जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए अग्रेषित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने धीमे इंटरनेट नेटवर्क की समस्या उठाई, जिससे ऑनलाइन कार्य प्रभावित हो रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य, पंचायत, शिक्षा, विद्युत और राजस्व विभाग के अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!