Breaking News

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा को हरी झंडी, 10 तीर्थयात्री गुजरात के लिए रवाना।

सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा को हरी झंडी, 10 तीर्थयात्री गुजरात के लिए रवाना।

संवाददाता – शैलेश सिंह

चंदौली। आस्था, संस्कृति और राष्ट्रीय गौरव को समर्पित “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के तहत जनपद से तीर्थयात्रियों का दल शनिवार को रवाना किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया।

प्रदेश सरकार की इस पहल का उद्देश्य लोगों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक स्थलों से जोड़ना है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित इस योजना के तहत प्रत्येक जिले से 10 तीर्थयात्रियों और एक नोडल अधिकारी को सोमनाथ धाम भेजा जा रहा है।

जनपद से चयनित तीर्थयात्री विभिन्न वर्गों से हैं, जिनमें महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक, स्वयंसेवी, व्यापारी, सफाई कर्मी और सरकारी योजनाओं के लाभार्थी शामिल हैं। यात्रा के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के डिप्टी कंट्रोलर सिविल डिफेंस योगेश कुमार श्रीवास्तव को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि सोमनाथ मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि देश की सांस्कृतिक दृढ़ता और गौरव का प्रतीक भी है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 18 अप्रैल को दल चंदौली से लखनऊ के लिए रवाना हुआ, जहां से 19 अप्रैल को सोमनाथ के लिए प्रस्थान होगा। 21 अप्रैल को दल गुजरात पहुंचेगा, जबकि 22 और 23 अप्रैल को विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों में भागीदारी होगी। वापसी 24 अप्रैल को लखनऊ के लिए निर्धारित है।

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को मंदिर दर्शन, लाइट एंड साउंड शो, सोमनाथ संग्रहालय भ्रमण, भजन संध्या, रुद्राभिषेक, महाआरती और अन्य धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

इस मौके पर जिला पर्यटन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!