Breaking News

बिसौली में शिक्षा चौपाल का आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राएं और शिक्षक हुए सम्मानित।

बिसौली में शिक्षा चौपाल का आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राएं और शिक्षक हुए सम्मानित।

आई एम खान 

बिसौली। बिसौली क्षेत्र के संविलयन विद्यालय हर्रायपुर में बुधवार को “निपुण प्रदेश की ओर एक कदम” अभियान के अंतर्गत शिक्षा चौपाल का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद उपस्थित रहे, जिन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि राजेंद्र प्रसाद ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि निपुण भारत मिशन के तहत सरकारी विद्यालयों को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

विकास क्षेत्र की एआरपी रानी ने अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच संवाद बढ़ाने पर जोर देते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के उपायों पर अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुंवरसेन ने अभिभावकों को डीबीटी के तहत मिलने वाली धनराशि का उपयोग बच्चों की शिक्षा और जरूरतों पर करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान पिछले सत्र में 212 दिन शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले 34 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही रोटरी क्लब द्वारा उपलब्ध कराए गए आईडी कार्ड भी विद्यार्थियों को वितरित किए गए।

इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, अभिभावकगण एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!