Breaking News

चहनियां में 12 लाख से बनेगा आंगनबाड़ी केंद्र, विधायक ने किया भूमिपूजन।

चहनियां में 12 लाख से बनेगा आंगनबाड़ी केंद्र, विधायक ने किया भूमिपूजन।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता 

चहनियां, चंदौली। क्षेत्र के चहनियां प्राथमिक विद्यालय परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। करीब 12 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस केंद्र का भूमिपूजन सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार यादव द्वारा विधि-विधान के साथ किया गया।

भूमिपूजन के दौरान भूमि की खुदाई कर ईंट स्थापित की गई और पूजा-अर्चना के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर हवन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जयकारों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा और पोषण का आधार होता है। इससे गांव के नौनिहालों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उनके भविष्य को मजबूती मिलेगी।

वहीं प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि यह केंद्र ग्राम सभा निधि से लगभग 12 लाख रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा, जिसमें बच्चों के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र यादव, प्रधान राजा राम, भानु प्रताप यादव, शंकर पांडेय, सरिद्वार यादव, गुलाब साहू सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

फोटो कैप्शन: चहनियां प्राथमिक विद्यालय परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र के लिए भूमिपूजन करते विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव।

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!