Breaking News

बिसौली: जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली रॉयल्स फेडरेशन फाइव का अधिष्ठापन समारोह धूमधाम से सम्पन्न।

जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली रॉयल्स फेडरेशन फाइव का अधिष्ठापन समारोह धूमधाम से सम्पन्न।

आई एम खान 

बिसौली। जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली रॉयल्स फेडरेशन फाइव का तृतीय अधिष्ठापन समारोह मुड़िया धूरे स्थित भोज रिजॉर्ट में उत्साह और धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष क्षमा वार्ष्णेय एवं वाइस प्रेसिडेंट मुनीश गुप्ता ने पूर्व अध्यक्ष राहुल गुप्ता से पदभार ग्रहण किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. मनोज माहेश्वरी और डॉ. उमेश अग्रवाल द्वारा गणेश पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर पीहू वार्ष्णेय ने आकर्षक गणेश वंदना नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि डॉ. मनोज माहेश्वरी ने अपने संबोधन में कहा कि जायंट्स संगठन केवल एक संस्था नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का जीवंत प्रतीक है। वहीं आईपीपी डॉ. उमेश अग्रवाल ने कहा कि समाज में बदलाव लाने के लिए एकता, अनुशासन और सेवा भाव सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं।

इस दौरान अनीता अग्रवाल, स्पेशल कमेटी मेंबर डॉ. सुधा चौधरी, केंद्रीय कमेटी मेंबर पदमा भार्गव, फेडरेशन फाइव की उपाध्यक्ष बबीता शर्मा, यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय, पूर्व उपाध्यक्ष अनु रस्तोगी सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत राम नाम के पटके पहनाकर और पुष्प भेंट कर किया गया। बिसौली रॉयल्स के संचालक मंडल में शेखर वार्ष्णेय, शशांक वार्ष्णेय, तरुण वार्ष्णेय, पंकज अग्रवाल, मनीष वार्ष्णेय, रजनीश शर्मा, सुप्रीत वार्ष्णेय और डॉ. गौरव वार्ष्णेय को शामिल किया गया।

यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इसके पश्चात फेडरेशन ऑफिसर नितिन वार्ष्णेय और रूपम गुप्ता का सम्मान किया गया। साथ ही जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार के अध्यक्ष सौरव गुप्ता, सचिव शशांक भिल्ला तथा महिला समृद्धि की अध्यक्ष कंचन सक्सेना को भी सम्मानित किया गया।

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!