Breaking News

बिसौली: जर्जर बिजली तार बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों का तहसील में प्रदर्शन।

जर्जर बिजली तार बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों का तहसील में प्रदर्शन।

आई एम खान 

बिसौली। तहसील क्षेत्र के गांव दबतोरा के ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ तहसील परिसर में एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने एसडीएम राशि कृष्णा को ज्ञापन सौंपकर गांव में जर्जर हो चुके बिजली तारों को बदलने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगे पुराने और जर्जर बिजली तार आए दिन टूट जाते हैं, जिससे शॉर्ट सर्किट की घटनाएं हो रही हैं और हादसे की आशंका बनी रहती है। इससे ग्रामीणों की जान-माल को लगातार खतरा बना हुआ है।

एडवोकेट मो. अजीम ने बताया कि इस समस्या को लेकर बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को कई बार पत्र दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं एडवोकेट नकी खान ने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा केवल आश्वासन दिया जा रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई सुधार नहीं किया गया।

ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द जर्जर तारों को बदलकर नई लाइन बिछाई जाए, ताकि किसी भी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

इस मौके पर शोएब खान, शेर मोहम्मद मलिक, इरफान खान, जीशान, अनवार, मेहदी हसन, आले हसन, ओमकार, जगदीश, बाबू कुम्हार, भूरा, हंसपाल, माधोराम मौर्य, बृजपाल, राजाराम मौर्य समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!