Breaking News

पैसों के विवाद में दिव्यांग से मारपीट, थाने में दी तहरीर।

पैसों के विवाद में दिव्यांग से मारपीट, थाने में दी तहरीर।

दीपक शुक्ला, संवाददाता 

फर्रुखाबाद। जनपद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में पैसों के विवाद को लेकर दबंग भाइयों द्वारा एक दिव्यांग युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना बगिया सोहनलाल क्षेत्र की बताई जा रही है।

पीड़ित दिव्यांग युवक ने आरोप लगाया है कि दबंग भाइयों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी जेब से 1700 रुपये निकाल लिए। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे भतीजे ने किसी तरह अपने चाचा को आरोपियों से बचाया।

घटना के बाद पीड़ित ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली कायमगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बाइट

 

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!