Breaking News

बिसौली: बदलते मौसम में बढ़ा वायरल बीमारियों का खतरा, डॉक्टरों ने दी सतर्क रहने की सलाह।

बदलते मौसम में बढ़ा वायरल बीमारियों का खतरा, डॉक्टरों ने दी सतर्क रहने की सलाह।

आई एम खान 

बिसौली। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह और शाम की हल्की ठंड तथा दिन में तेज गर्मी के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिससे आमजन खासकर बच्चों की सेहत प्रभावित हो रही है।

नगर के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज माहेश्वरी ने बताया कि इस समय मौसम परिवर्तन के चलते शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे संक्रमण जल्दी फैलता है। उन्होंने कहा कि इन दिनों वायरल फीवर, टाइफाइड, मलेरिया और सांस से जुड़ी बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं। वहीं बच्चों में खांसी, जुकाम और दस्त की शिकायतें अधिक देखने को मिल रही हैं।

डॉ. माहेश्वरी ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि इस मौसम में ठंडे पेय पदार्थों और कोल्ड ड्रिंक्स से दूरी बनाकर रखें। सुबह और शाम हल्की ठंड से बचाव के लिए पूरे बाजू के कपड़े पहनना जरूरी है।

उन्होंने मच्छरों से बचाव पर भी विशेष जोर देते हुए कहा कि घरों के आसपास पानी जमा न होने दें, क्योंकि यही मच्छरों के पनपने का मुख्य कारण होता है।

डॉक्टर ने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न करें और तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। समय पर उपचार और सावधानी ही इन बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!