Breaking News

ग्राम परिवहन सेवा विस्तार पर जोर, डीएम की अध्यक्षता में बैठक संपन्न।

ग्राम परिवहन सेवा विस्तार पर जोर, डीएम की अध्यक्षता में बैठक संपन्न।

दीपक शुक्ला, संवाददाता 

फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत जिला अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित समिति के सभी सदस्य और आवेदक उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान प्राप्त आवेदनों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा आवेदकों से सीधी बातचीत कर उनकी जरूरतों और प्रस्तावित मार्गों पर चर्चा की गई। इसके आधार पर जनपद में ग्राम परिवहन सेवा के संचालन के लिए कई प्रमुख मार्गों पर सहमति बनाई गई।

बताया गया कि इस योजना के अंतर्गत आधा सैकड़ा से अधिक गांवों को परिवहन सुविधा से जोड़ा जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और भी सुगम हो सकेगा।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि चयनित मार्गों पर ग्राम परिवहन सेवा का संचालन नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित, सुलभ और सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध हो सके।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचलों को मुख्य मार्गों और नगरों से जोड़ना है, जिससे लोगों की दैनिक जरूरतों, रोजगार और शिक्षा तक पहुंच आसान हो सके।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!