Breaking News

बिसौली: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक में ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को दिलाई शपथ।

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक में ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को दिलाई शपथ।

आई एम खान 

बिसौली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (प्राथमिक संवर्ग) की ब्लॉक इकाई बिसौली की एक महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें उमेश कुमार गंगवार को ब्लॉक अध्यक्ष, अंकुश गुप्ता को मंत्री और पंकज कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।

जिला इकाई के अनुमोदन के बाद सोनी अनार्य और मनोज कुमार को ब्लॉक उपाध्यक्ष पद पर चयनित किया गया। चुनाव अधिकारी धीरज शर्मा ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस दौरान जिला संयोजक दुष्यंत कुमार रघुवंशी ने सभी पदाधिकारियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया और नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक सोनी गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुई।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित शिक्षकों ने सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक दुष्यंत कुमार रघुवंशी ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन अंकुश गुप्ता द्वारा किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!