Breaking News

थानों के निरीक्षण पर सख्त दिखे एसपी, बोले—जनता से रखें संवेदनशील व्यवहार।

थानों के निरीक्षण पर सख्त दिखे एसपी, बोले—जनता से रखें संवेदनशील व्यवहार।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और पुलिस कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से थाना रोजा व थाना सेहरामऊ दक्षिणी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, बैरक, शौचालय और पेयजल व्यवस्था की स्थिति देखी। उन्होंने परिसर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए।

कार्यालय अभिलेखों की समीक्षा करते हुए एसपी ने अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, जनरल डायरी, बीट बुक, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर और टॉप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन किया। साथ ही गुंडा एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई कार्रवाई, वारण्ट व समन की तामील तथा लंबित विवेचनाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

महिला हेल्प डेस्क पर पहुंचकर एसपी ने महिला पुलिसकर्मियों से संवाद किया और महिलाओं से संबंधित शिकायतों का संवेदनशीलता, प्राथमिकता और गोपनीयता के साथ त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही महिला सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी जोर दिया।

इसके अलावा उन्होंने मालखाना और शस्त्रागार का निरीक्षण करते हुए ऑनलाइन अभिलेखों के अद्यतन, डेटा फीडिंग की समयबद्धता, मालों के सुरक्षित रख-रखाव और शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई व चेकिंग के निर्देश दिए। बंदीगृह का भी जायजा लेते हुए बंदियों की सुरक्षा और सुविधाओं की स्थिति पर संतोष जताया।

एसपी ने रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने, बैंक और संवेदनशील स्थानों की नियमित चेकिंग करने तथा बीट प्रभारियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और सूचना तंत्र मजबूत करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी पुलिसकर्मी अनुशासन, समयपालन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी करें। आमजन के साथ शालीन और संवेदनशील व्यवहार रखें तथा फरियादियों की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी निस्तारण करें।

एसपी ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखना और आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना पुलिस की प्राथमिकता है।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!