Breaking News

नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत पर विद्यार्थियों को मिली मुफ्त किताबें, खिले चेहरे।

नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत पर विद्यार्थियों को मिली मुफ्त किताबें, खिले चेहरे।

आई एम खान 

बदायूं। बदायूं जनपद के दातागंज विकास क्षेत्र स्थित संविलियन विद्यालय पलिया लट्टू में नए शैक्षिक सत्र के आरंभ पर छात्रों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। किताबें मिलते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उनमें पढ़ाई के प्रति उत्साह नजर आया।

 

पुस्तक वितरण के दौरान विद्यालय के शिक्षक फरहत हुसैन ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप सत्र की शुरुआत में ही विद्यार्थियों को सभी आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध करा दी गई हैं, जिससे पढ़ाई बिना किसी व्यवधान के सुचारू रूप से चल सकेगी। साथ ही निर्धारित शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार समय पर पाठ्यक्रम पूरा किया जा सकेगा।

इस अवसर पर बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में प्रदीप कुमार सिंह, पुनीत आहूजा, अभिषेक चौहान, ज्ञानेश दीक्षित, सुषमा देवी, प्रीति सिंह सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …