Breaking News

“स्कूल चलो” की गूंज: बच्चों की रैली से शिक्षा का दिया गया संदेश।

“स्कूल चलो” की गूंज: बच्चों की रैली से शिक्षा का दिया गया संदेश।

संवाददाता: अमित कुमार ओझा

चहनियाँ (चंदौली)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुरतापुर में “स्कूल चलो अभियान” के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को ग्राम प्रधानपति बबलू कुमार, प्रधानाध्यापिका जमिलुनिशा तथा पूर्व एआरपी मनोज कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथों में बैंड-बाजे लिए उत्साह के साथ आगे-आगे चल रहे थे। उनके पीछे अन्य छात्र-छात्राएं प्रेरणादायी तख्तियां लिए “पढ़ी-लिखी नारी, घर-घर की उजियारी” और “एक, दो, तीन, चार, साक्षरता की जय-जयकार” जैसे नारों के साथ पूरे गांव में जागरूकता फैलाते नजर आए।

यह रैली गांव की गलियों, मजरों और स्थानीय बाजार से होकर गुजरी, जहां शिक्षकों और विद्यार्थियों ने अभिभावकों से संवाद कर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूल से बाहर और पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना रहा।

रैली के समापन पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें शिक्षा के अभाव में आने वाली कठिनाइयों और पढ़ाई के महत्व को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका कौशल्या देवी, शाहनवाज अहमद, कुसुम सोनकर, संगीत चौहान, नीलम यादव, मनोज यादव और अनिल पांडेय सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!