Breaking News

बिसौली: तेज रफ्तार बस ने छीनी युवक की जान, बिसौली में दर्दनाक सड़क हादसा।

तेज रफ्तार बस ने छीनी युवक की जान, बिसौली में दर्दनाक सड़क हादसा।

आई एम खान

बिसौली। सोमवार को क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें रोडवेज बस की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार चंदौसी-बदायूं हाईवे पर नगर स्थित फार्म ट्रैक्टर एजेंसी के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान विकाश पुत्र रामपाल निवासी मोतीपुरा के रूप में हुई है।

पुलिस ने हादसे में शामिल रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई और घर में कोहराम मच गया।

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!