Breaking News

शाहजहांपुर: शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, युवक गिरफ्तार।

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, युवक गिरफ्तार।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला थाना बांडा क्षेत्र का है, जहां पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने तहरीर में आरोप लगाया कि आरोपी युवक ने उसे शादी का झूठा आश्वासन देकर पत्नी की तरह अपने साथ रखा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 69/131 बीएनएस व 3(2)VA एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय ने बताया कि 2 अप्रैल को पीड़िता की तहरीर प्राप्त हुई थी, जिसके बाद विवेचना क्षेत्राधिकारी पुवायां को सौंपी गई। कार्रवाई के तहत 4 अप्रैल को आरोपी निखिल गुप्ता (24 वर्ष) निवासी मोहल्ला गायत्री नगर, थाना बांडा को देवकली तिराहा से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी की कार्रवाई महिला उपनिरीक्षक आशा रानी व कांस्टेबल बाबूराम द्वारा की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!