Breaking News

बिनावर: गंगा एक्सप्रेसवे पर पुलिस की कार्रवाई, तमंचा-कारतूस समेत युवक गिरफ्तार।

गंगा एक्सप्रेसवे पर पुलिस की कार्रवाई, तमंचा-कारतूस समेत युवक गिरफ्तार।

शिवेन्द्र यादव, संवाददाता

बिनावर (बदायूं)। थाना बिनावर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार गंगा एक्सप्रेसवे पर थाना क्षेत्र से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त आसिब उर्फ रवि पुत्र फिरोज निवासी मोहल्ला पुरानी बस्ती, कस्बा व थाना बिनावर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 12 बोर तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार बदायूं भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक संजीव कुमार, हेड कांस्टेबल जफर अहमद, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार व राहुल चौहान की टीम शामिल रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!