Breaking News

बिसौली: सम्पूर्ण समाधान दिवस में 73 शिकायतें पहुंचीं, 10 का मौके पर निस्तारण।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 73 शिकायतें पहुंचीं, 10 का मौके पर निस्तारण।

आई एम खान 

बिसौली। तहसील बिसौली में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अवनीश राय एवं एसएसपी की मौजूदगी में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

समाधान दिवस के दौरान कुल 73 शिकायती एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 10 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि सर्वोपरि है। उन्होंने अधिकारियों को सचेत करते हुए बताया कि शासन स्तर से भी निस्तारण की गुणवत्ता का फीडबैक लिया जाता है, इसलिए सभी अधिकारी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित मामले सामने आए। इस अवसर पर पुलिस व प्रशासनिक विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे और फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …