Breaking News

उन्नाव में तीर्थ यात्रा का शुभारंभ, अयोध्या के लिए तीन बसें रवाना।

उन्नाव में तीर्थ यात्रा का शुभारंभ, अयोध्या के लिए तीन बसें रवाना।

सनोज कुमार, संवाददाता 

उन्नाव। जिले के सदर क्षेत्र में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के तहत श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या धाम की तीर्थ यात्रा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्नाव सदर के विधायक Pankaj Gupta ने श्रद्धालुओं से भरी तीन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा “चलो अयोध्या” अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के कई गांवों के लोग शामिल हुए।

बताया गया कि यह बसें गांव शंकरपुर सराय, सन्नी और गरेरेपुर से यात्रियों को लेकर भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुईं। इस पहल का उद्देश्य विशेष रूप से माताओं और बहनों को तीर्थ यात्रा का अवसर उपलब्ध कराना है। विधायक द्वारा अपने निजी संसाधनों से इस यात्रा का आयोजन किया गया, जिससे क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इसे सेवा, श्रद्धा और संस्कार से जुड़ा एक महत्वपूर्ण कदम बताया। श्रद्धालुओं की मंगलमय और सुरक्षित यात्रा के लिए प्रार्थना की गई कि प्रभु श्रीराम की कृपा सभी यात्रियों पर बनी रहे।

इस अवसर पर विधायक के पुत्र प्रखर गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सर्वेश लोधी, मंडल अध्यक्ष सुरेश शुक्ला (शुक्लागंज), नामित सभासद धीरज सिंह, राधेश्याम शुक्ल, सुभाष लोधी (प्रधान प्रतिनिधि), ग्राम प्रधान अभिलाषा, पूर्व प्रधान रामबालक, प्रधान अखिलेश, प्रधान रामबाबू, बीडीसी शिवकुमार, लालजी रावत, महेंद्र निषाद, जय शेष अग्निहोत्री, संदीप शर्मा, संतराम लोधी, बसंत लाल लोधी, गुलशन प्रजापति, दीपक प्रजापति, रंजीत कुमार, मुकेश तिवारी अग्निहोत्री सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!