Breaking News

अलीगढ़ पुलिस लाइन में स्वास्थ्य शिविर, 133 पुलिसकर्मियों का हुआ निशुल्क परीक्षण।

अलीगढ़ पुलिस लाइन में स्वास्थ्य शिविर, 133 पुलिसकर्मियों का हुआ निशुल्क परीक्षण।

अलीगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस चिकित्सालय, अलीगढ़ में एक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल, सासनीगेट, आगरा रोड, अलीगढ़ की विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम ने भाग लिया।

मेडिकल कैम्प के दौरान कुल 133 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में रक्तचाप (बीपी), शुगर, आंखों और दांतों की जांच के साथ-साथ ब्लड टेस्ट और ईसीजी जैसी आवश्यक जांचें की गईं।

चिकित्सकों ने सभी पुलिसकर्मियों को उनके स्वास्थ्य के अनुसार जरूरी परामर्श भी दिया। इस पहल का उद्देश्य पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समय रहते बीमारियों की पहचान सुनिश्चित करना रहा।

पुलिस विभाग द्वारा आयोजित इस प्रकार के शिविरों को कर्मियों के लिए लाभकारी बताया गया है, जिससे वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रह सकें और बेहतर ढंग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!