Breaking News

शाहजहांपुर: अफीम तस्कर पर बड़ा एक्शन: 80 करोड़ की संपत्ति जब्त, पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।

 

अफीम तस्कर पर बड़ा एक्शन: 80 करोड़ की संपत्ति जब्त, पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शाहजहांपुर और मुजफ्फरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने अफीम तस्कर बाबू उर्फ रियाज की करीब 80 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर दी।

पुलिस के अनुसार बाबू उर्फ रियाज पुत्र सरताज निवासी मोहल्ला आतिशबाजन, कस्बा कटरा, जनपद शाहजहांपुर के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। जांच में यह सामने आया कि उसने अवैध तरीके से भारी संपत्ति अर्जित की थी।

इस प्रकरण में सक्षम प्राधिकारी न्यायालय, दिल्ली के आदेश के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसकी संपत्ति को कुर्क किया।

कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव, तहसीलदार दीपक कुमार, थाना कटरा प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार, थाना तिलहर प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल, थाना गढ़िया रंगीन प्रभारी निरीक्षक हरकेश सिंह, थाना खुदागंज प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह, थाना जैतीपुर प्रभारी निरीक्षक प्रिंस कुमार सहित कई थानों की पुलिस टीम मौजूद रही। वहीं मुजफ्फरनगर जनपद के थाना बुढ़ाना से वरिष्ठ उपनिरीक्षक ललित कुमार शर्मा व योगेश कुमार भी टीम में शामिल रहे।

क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अलग-अलग जनपदों में मादक पदार्थ तस्करी के मामले दर्ज हैं। साथ ही थाना कटरा पुलिस द्वारा गिरोहबंद अधिनियम के तहत भी आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अपराध से अर्जित संपत्ति के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कदम उठाए जाएंगे।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!