Breaking News

बिसौली: मिशन शक्ति अभियान के तहत गांव में चौपाल, महिलाओं को किया गया जागरूक‌।

मिशन शक्ति अभियान के तहत गांव में चौपाल, महिलाओं को किया गया जागरूक‌।

आई एम खान 

बिसौली। मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत गांव अजनाबर में पुलिस प्रशासन की ओर से जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने किया, जिसमें महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी सहायता सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

शुक्रवार को आयोजित इस चौपाल में महिला उपनिरीक्षक पूजा तोमर ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के मन से भय को समाप्त करना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना है। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही सुरक्षा का सबसे बड़ा माध्यम है।

इस दौरान महिलाओं को विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई, जिनमें विमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और चाइल्ड लाइन 1098 शामिल हैं। पुलिस टीम ने सभी से अपील की कि किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत इन सेवाओं का उपयोग करें।

कार्यक्रम में महिला हेड कांस्टेबल प्रियंका, महिला कांस्टेबल कृष्णा सहित अन्य पुलिसकर्मी और ग्राम की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!