Breaking News

बिसौली में पुलिस का फ्लैग मार्च, संदिग्धों पर नजर और जनता को दिया सुरक्षा का भरोसा।

बिसौली में पुलिस का फ्लैग मार्च, संदिग्धों पर नजर और जनता को दिया सुरक्षा का भरोसा।

आई एम खान 

बिसौली। नगर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाली पुलिस ने पैदल गश्त कर प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। यह गश्त पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर के नेतृत्व में संपन्न हुई।

गश्त के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी और आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि इस तरह की गश्त का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण बनाए रखना और लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। साथ ही पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना भी प्राथमिकता है।

इस दौरान एसएसआई शिवेंद्र सिंह भदौरिया, चौकी इंचार्ज अमित चौहान, महिला एसआई पूजा तोमर, एसआई तिलक राम, एसआई हितेश कुमार सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!