Breaking News

बिसौली: अंत्योदय परिवारों के लिए आयुष्मान योजना का दायरा बढ़ा, 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा।

अंत्योदय परिवारों के लिए आयुष्मान योजना का दायरा बढ़ा, 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा।

आई एम खान 

बिसौली। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना के तहत अब अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों को भी आयुष्मान भारत योजना में शामिल कर लिया गया है। इससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुष्मान कार्ड धारकों को सरकारी व निजी अस्पतालों में प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि तहसील क्षेत्र में पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सकें।

उन्होंने बताया कि जिन परिवारों के पास गरीबी रेखा से नीचे (अंत्योदय) का राशन कार्ड है, वे सभी इस योजना के तहत पूर्ण रूप से पात्र हैं। ऐसे लोग अपने नजदीकी कोटेदार या चिन्हित केंद्रों पर जाकर आसानी से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

पूर्ति निरीक्षक ने कोटा डीलरों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र के सभी पात्र व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके आयुष्मान कार्ड बनवाने में सहयोग करें, ताकि कोई भी जरूरतमंद इस महत्वपूर्ण योजना के लाभ से वंचित न रह जाए।

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …