Breaking News

नवरात्रि से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, बदायूं में छापेमारी अभियान तेज। 

नवरात्रि से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, बदायूं में छापेमारी अभियान तेज। 

बदायूं। चैत्र नवरात्रि को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत मंगलवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जांच करते हुए विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए गए।

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय सी.एल. यादव और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.पी. सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान लालपुल स्थित रिलायंस रिटेल लिमिटेड से कुट्टू का आटा और मूंगफली दाना के नमूने लिए गए, जबकि कुंवरगांव स्थित मनोज ट्रेडर्स से रोस्टेड चौलाई का नमूना संग्रहित किया गया। कुल तीन नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को खाद्य पदार्थ ढककर रखने, साफ-सफाई बनाए रखने, शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त सामग्री बेचने और बिना लाइसेंस के कारोबार न करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आमजन को मिलावटी खाद्य पदार्थों के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक भी किया गया।

इस दौरान टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी माता शंकर बिंद, राजेंद्र नाथ मिश्रा और सीमा यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …