Breaking News

कासगंज साइबर सेल की बड़ी कामयाबी, 80 गुम मोबाइल बरामद कर लौटाई खुशियां।

कासगंज साइबर सेल की बड़ी कामयाबी, 80 गुम मोबाइल बरामद कर लौटाई खुशियां।

करीब 27 लाख के मोबाइल अलग-अलग राज्यों से किए गए रिकवर।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद में साइबर सेल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने अभियान चलाकर गुम हुए 80 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 27 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस द्वारा यह मोबाइल दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों से रिकवर किए गए हैं। लंबे समय से अपने मोबाइल खो चुके लोगों को जब उनके फोन वापस मिले तो उनके चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध अमित कुमार के नेतृत्व में जनपदीय साइबर सेल टीम एवं थानों पर तैनात सीसीटीएनएस कर्मियों द्वारा गुम मोबाइलों की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में सीईआईआर पोर्टल की मदद से यह सफलता हासिल हुई।

साइबर सेल की टीम ने तकनीकी माध्यमों का उपयोग करते हुए अलग-अलग राज्यों से 80 एंड्रॉयड मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए। इसके बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए।

मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों ने कासगंज पुलिस के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!