Breaking News

रामगढ़ की वैष्णव रामशाला में 21 मार्च को 21 बार होगा हनुमान चालीसा पाठ।

रामगढ़ की वैष्णव रामशाला में 21 मार्च को 21 बार होगा हनुमान चालीसा पाठ।

संवाददाता: जयशंकर मिश्रा

चहनियां, चंदौली।

क्षेत्र के रामगढ़ स्थित वैष्णव रामशाला में आगामी 21 मार्च 2026 को 21 बार हनुमान चालीसा पाठ का भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा। यह संगीतमय पाठ सायं 5 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

कार्यक्रम के आयोजक राजेश सिंह ने बताया कि इस पावन अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालु भक्त सपरिवार उपस्थित होकर भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में हनुमान चालीसा पाठ में सहभागी बन सकेंगे। आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन के माध्यम से पूरे परिसर को भक्तिमय बनाया जाएगा।

सह-आयोजक प्रभुनाथ पांडेय, राधेश्याम पांडेय तथा अध्यक्ष कृष्णगोपाल पांडेय ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालु भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …