Breaking News

उझानी: केमिकल मिली शराब पीने से दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर।

केमिकल मिली शराब पीने से दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर।

राष्ट्रीय न्यूज टुडे 

उझानी, बदायूं। जनपद के उझानी थाना क्षेत्र के बरामयखेड़ा गांव में केमिकल मिली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरामयखेड़ा गांव निवासी 55 वर्षीय कमलेश पुत्र खुशहाली सिंह, यशपाल पुत्र चंदपाल तथा सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अन्नी गांव निवासी 45 वर्षीय दामोदर ने शराब में केमिकल मिलाकर पी लिया। कुछ ही देर बाद तीनों की हालत बिगड़ने लगी। परिजन घबराकर तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद दामोदर और कमलेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि यशपाल की हालत गंभीर होने पर उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि मृतकों के परिजन दोनों शवों को बिना पोस्टमार्टम कराए अपने घर ले गए। वहीं पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब में केमिकल कैसे मिला और यह घटना किन परिस्थितियों में हुई।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!