Breaking News

सहसवान: मस्जिद कदम रसूल में तरावीह के दौरान कुरआन शरीफ मुकम्मल, नमाज़ियों ने दी मुबारकबाद।

मस्जिद कदम रसूल में तरावीह के दौरान कुरआन शरीफ मुकम्मल, नमाज़ियों ने दी मुबारकबाद।

राष्ट्रीय न्यूज टुडे 

सहसवान (बदायूं)। माह-ए-रमज़ान की बरकतों के बीच कस्बे की मस्जिद कदम रसूल में नमाज़-ए-तरावीह के दौरान कुरआन शरीफ मुकम्मल होने पर रूहानी माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर नमाज़ियों ने हाफ़िज़-ए-कुरआन का स्वागत कर उन्हें मुबारकबाद दी।

बताया गया कि पूरे रमज़ान माह में तरावीह की नमाज़ के दौरान कारी अब्दुल माजिद बरकाती ने कुरआन पाक की तिलावत कराई, जो मुकम्मल होने पर नमाज़ियों में खुशी का माहौल रहा। लोगों ने उन्हें फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और मुबारकबाद पेश की।

कुरआन मुकम्मल होने के बाद मस्जिद में नातख़्वानी की महफिल भी सजी, जिसके बाद सामूहिक दुआ कराई गई। इस दौरान देश में अमन-चैन, भाईचारे और पूरी उम्मत की खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। नमाज़ियों ने हाफ़िज़-ए-कुरआन को तोहफे और नजराना भी पेश किया।

इस मौके पर मौलाना शकील बुलंदशहरी, मौलाना सलीम अख्तर, मौलाना रिसालत, आरिश चौधरी, डॉ. हैकल नक़वी, शादाब, काशिफ अली खान, जाकिर मेंबर सहित बड़ी संख्या में नगरवासी और नमाज़ी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मस्जिद का माहौल पूरी तरह रूहानी रहा और लोगों ने अल्लाह तआला का शुक्र अदा किया कि रमज़ान के पवित्र महीने में कुरआन पाक सुनने और सुनाने की सआदत नसीब हुई।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!