Breaking News

सहसवान में अवैध गैस रिफिलिंग का धंधा तेज, रिहाइशी इलाकों में सिलेंडर भंडारण से बढ़ा खतरा।

सहसवान में अवैध गैस रिफिलिंग का धंधा तेज, रिहाइशी इलाकों में सिलेंडर भंडारण से बढ़ा खतरा।

राष्ट्रीय न्यूज टुडे 

सहसवान (बदायूं)। तहसील क्षेत्र में इन दिनों अवैध गैस रिफिलिंग और सिलेंडरों के अवैध भंडारण का कारोबार तेजी से बढ़ने की चर्चा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार कस्बे के कई रिहाइशी मोहल्लों में बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर जमा किए जा रहे हैं, जिससे आसपास रहने वाले लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

बताया जाता है कि कुछ स्थानों पर घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों को अनधिकृत तरीके से जमा कर छोटे सिलेंडरों में गैस भरने का काम किया जा रहा है। मानकों के बिना की जा रही यह रिफिलिंग प्रक्रिया आसपास की घनी आबादी के लिए संभावित खतरा बन सकती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि तंग गलियों और रिहाइशी इलाकों में ट्रालियों व अन्य वाहनों के माध्यम से सिलेंडरों की खेप पहुंचाई जाती है। आरोप है कि कई जगहों पर गैस सिलेंडर निर्धारित कीमत से अधिक दामों पर भी बेचे जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में गैस की कमी और उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इधर, इतने बड़े पैमाने पर सिलेंडरों के भंडारण और रिफिलिंग की चर्चा के बावजूद संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से अब तक कोई बड़ी कार्रवाई सामने नहीं आई है। इसको लेकर लोगों में चिंता और नाराजगी भी देखी जा रही है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि रिहाइशी इलाकों में इस तरह सिलेंडरों का भंडारण जारी रहा तो किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …