Breaking News

सहसवान: बसपा कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान।

बसपा कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान।

राष्ट्रीय न्यूज टुडे 

सहसवान (बदायूं)। बहुजन समाज पार्टी का कैडर कैंप गांव फतेहपुर टप्पा हवेली में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जयपाल सिंह और रक्षपाल सिंह मौजूद रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता आरती त्यागी ने की।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर सेक्टर कमेटी और बूथ कमेटी के गठन की प्रक्रिया भी पूरी की गई तथा कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

जिला उपाध्यक्ष जमशेद अली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाएं और बहुजन समाज पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश का हर वर्ग परेशान नजर आ रहा है और लोगों को अपनी समस्याओं का समाधान नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में बसपा की सरकार थी, उस समय कानून व्यवस्था बेहतर थी और लोगों को शांति व सुरक्षा का माहौल मिला था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष जमशेद अली, पूर्व मंत्री डॉ. लेखराज, अजय पाल गौतम, अनोखी लाल जाटव, सुरजीत सिंह, अल्ताफ हुसैन, कौशल अली, प्रधान करण सिंह, प्रधान दिनेश कुमार, रमेश सागर, वालंटियर फोर्स के उमेश यादव, मुकेश कुमार, सुजीत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!