Breaking News

बदायूं: HPCL हत्याकांड: दो और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी के साथ साजिश का पर्दाफाश। 

HPCL हत्याकांड: दो और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी के साथ साजिश का पर्दाफाश। 

राष्ट्रीय न्यूज टुडे 

बदायूँ। थाना मूसाझाग क्षेत्र स्थित HPCL कम्पनी में हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मूसाझाग पुलिस ने धर्मेन्द्र यादव और मुनेन्द्र विक्रम सिंह को साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया।

जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के साथ मिलकर इन दोनों ने हत्या की साजिश रची और घटना को अंजाम देने में सक्रिय भूमिका निभाई। धर्मेन्द्र यादव, जो कम्पनी की बुलेरो गाड़ी चलाता है, ने घटना के दिन अपनी गाड़ी अजय प्रताप को फैक्ट्री में प्रवेश के लिए उपलब्ध कराई। वहीं मुनेन्द्र विक्रम सिंह ने गेट पर तैनात गार्ड को फैक्ट्री स्टाफ होने का हवाला देकर अंदर प्रवेश दिलाया और खुद गेट पर निगरानी करता रहा।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि तीनों के बीच पहले से ही हत्या की योजना बनाई गई थी। घटना से पहले मोबाइल पर हुई बातचीत से भी साजिश के अहम सबूत मिले हैं। पुलिस के अनुसार बुलेरो गाड़ी लूटी नहीं गई थी, बल्कि साजिश के तहत ही उपलब्ध कराई गई थी।

गिरफ्तार आरोपियों में धर्मेन्द्र यादव पुत्र रामचन्द्र यादव निवासी कांसपुर थाना दातागंज और मुनेन्द्र विक्रम सिंह पुत्र बृज किशोर निवासी बिहारीपुर अजब थाना दातागंज शामिल हैं। दोनों को 16 मार्च 2026 को गंगा एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …