Breaking News

सहसवान में मस्जिद गरीब नवाज में तरावीह के दौरान कुरान मुकम्मल महफिल।

सहसवान में मस्जिद गरीब नवाज में तरावीह के दौरान कुरान मुकम्मल महफिल।

राष्ट्रीय न्यूज टुडे 

सहसवान, बदायूं। मोहल्ला नसरुल्लागंज स्थित मस्जिद गरीब नवाज में नमाजे तरावीह के दौरान कुरान मुकम्मल होने पर भव्य महफिल का आयोजन किया गया। इस मौके पर तरावीह में कुरान सुनने वाले हाफिज मोहम्मद सैफ़ रजा को इनामो-इकराम से नवाजा गया।

मस्जिद के खतिब और इमाम क़ारी मोहम्मद मुसीम रजा ने अपने संबोधन में कुरान शरीफ के नाजूल का मकसद और इसे पढ़ने-सुनने वाले लोगों के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि कुरान करीम अल्लाह की तरफ से उतारी गई लारैब किताब है, जिसमें हर चीज का स्पष्ट वर्णन है और इसके अहकाम पर अमल करना हर मुसलमान का फर्ज है।

मदरसे के तलवा ने इस मौके पर पाक नाते पेश किए और मस्जिद की कमेटी ने नमाजियों में तबरूक भी वितरित किया। महफिल में हाफिज रफीक, कारी इसहाक़, हाजी ताहिर हुसैन, राजू मोहम्मद, समी अजीम कसीर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!