Breaking News

बिसौली में ईद की तैयारी: पुलिस और धर्मगुरुओं ने की बैठक। 

बिसौली में ईद की तैयारी: पुलिस और धर्मगुरुओं ने की बैठक। 

आई एम खान 

बिसौली। ईद का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने कोतवाली में धर्मगुरुओं और प्रबुद्धजनों के साथ बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने धर्मगुरुओं से अपील की कि सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न दें और समाज के लोगों को भाईचारे और शांति के साथ पर्व मनाने के लिए प्रेरित करें।

बैठक में पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने स्पष्ट किया कि ईद की नमाज किसी भी हालत में सार्वजनिक सड़क पर अदा नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था में खलल डालने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, हाजी रफीक खां, मदरसा फैज़ान ए रज़ाए मुस्तफ़ा के प्रिंसिपल मौलाना इफ़्तेखार हुसैन अशरफी, रज़ा मस्जिद के इमाम हाफ़िज़ शरीफ़ रज़ा जामी, क़ादरी मस्जिद के इमाम मौलाना अफ़लाक रज़ा उवैसी, बिलाल मस्जिद के इमाम हाफ़िज़ शादाब रज़ा उवैसी, बड़ी मस्जिद के इमाम मौलाना बिलाल रजा नूरी, जामा मस्जिद के इमाम अब्दुल मुक़्तदिर साहब सहित कई अन्य धर्मगुरु और समाजसेवी मौजूद रहे।

बैठक में उपस्थित लोगों ने एकजुटता का संदेश देते हुए पर्व को शांति और भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया।

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!