Breaking News

बिसौली में शनिवार को चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित।

बिसौली में शनिवार को चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित।

आई एम खान 

बिसौली। विद्युत उपकेंद्र बिसौली टाउन पर शनिवार को तकनीकी कार्य किए जाने के कारण कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।

एसडीओ बिसौली अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उपकेंद्र पर 33 केवी पैनल की स्थापना तथा यार्ड के मेंटेनेंस का कार्य कराया जाएगा। इस कार्य के चलते 11 केवी फीडर से पोषित कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

उन्होंने बताया कि बदायूं रोड, बुध बाजार, चंदौसी रोड, आसफपुर रोड तथा साहू रामलखन क्षेत्र में दोपहर 11:00 बजे से 3:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

एसडीओ ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें। कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!