Breaking News

शाहजहांपुर: सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण में युवाओं को वितरित की गई प्राथमिक चिकित्सा किट व प्रमाण पत्र।

सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण में युवाओं को वितरित की गई प्राथमिक चिकित्सा किट व प्रमाण पत्र।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) शाहजहांपुर और ट्रैफिक पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा के प्रति युवाओं और आम नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा अभियान में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीओ यातायात संजय कुमार सिंह, जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया, संभागीय निरीक्षक विकास यादव, माल एवं कर अधिकारी आर.पी. गौतम तथा टीएसआई विनय पांडेय ने युवाओं को सड़क सुरक्षा नियमों, सुरक्षित यातायात व्यवहार और दुर्घटनाओं की रोकथाम से संबंधित व्यावहारिक जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्राथमिक चिकित्सा किट, जैकेट, हेलमेट, टॉर्च, ट्रैफिक बटन सहित आवश्यक उपकरण और प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर सीओ यातायात संजय कुमार सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है।

संभागीय निरीक्षक विकास यादव और माल एवं कर अधिकारी आर.पी. गौतम ने स्वयंसेवकों को विभिन्न यातायात नियमों, सड़क संकेतों, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, ओवरस्पीडिंग के दुष्प्रभाव तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं में जिम्मेदारी, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सेवा की भावना को बढ़ावा देते हैं।

वहीं टीएसआई विनय पांडेय ने युवाओं से अपील की कि वाहन चलाते समय नशे से दूर रहें, मोबाइल फोन का उपयोग न करें और निर्धारित गति सीमा का पालन करते हुए सुरक्षित ड्राइविंग करें।

कार्यक्रम में एआरटीओ कार्यालय और ट्रैफिक पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!