Breaking News

सहसवान: उमरा से लौटे सभासद चौधरी शहाबुद्दीन का सहसवान में जोरदार स्वागत।

उमरा से लौटे सभासद चौधरी शहाबुद्दीन का सहसवान में जोरदार स्वागत।

राष्ट्रीय न्यूज टुडे 

सहसवान (बदायूं)। मक्का-मदीना से उमरा अदा कर वापस लौटे सहसवान के सभासद चौधरी शहाबुद्दीन का उनके आवास पर पहुंचने पर लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर मुबारकबाद दी गई और उनके उज्ज्वल जीवन व सलामती की दुआ की गई।

बताया जाता है कि पूर्व पालिका अध्यक्ष स्वर्गीय हाजी नूरउद्दीन के छोटे भाई और सभासद चौधरी शहाबुद्दीन अपनी पत्नी शादाब बेगम तथा 22 वर्षीय बेटी कु. अरीबा के साथ मक्का-मदीना से उमरा अदा कर सहसवान स्थित अपने आवास पहुंचे। उनके लौटने की खबर मिलते ही क्षेत्र के लोग और परिचित उनसे मिलने पहुंचने लगे।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शाहिद अली खान सहित कई लोगों ने उनका स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर उमरा की मुबारकबाद दी।

चौधरी शहाबुद्दीन ने कहा कि अल्लाह तआला हर मुस्लिम भाई को मक्का शरीफ की जियारत नसीब करे। उन्होंने कहा कि सच्चे दिल से मांगी गई दुआ जरूर कबूल होती है। उनसे मिलने पहुंचे लोगों को उन्होंने दुआओं से नवाजा और सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस दौरान अजहर खान, काशिफ अली खान, यासीन खान, भूरे सहित कई लोग मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!