Breaking News

हिंदू नववर्ष के स्वागत को लेकर चहनियां में निकला जनजागरण अभियान, बांटे गए भगवा ध्वज।

हिंदू नववर्ष के स्वागत को लेकर चहनियां में निकला जनजागरण अभियान, बांटे गए भगवा ध्वज।

अमित कुमार ओझा, संवाददाता 

चहनियां। हिंदू नववर्ष के स्वागत को लेकर चहनियां कस्बे में सांस्कृतिक जनजागरण अभियान चलाया गया। वाराणसी विकास प्राधिकरण बोर्ड के मानद सदस्य अम्बरीष सिंह भोला के नेतृत्व में स्थानीय शिव मंदिर से अभियान की शुरुआत की गई।

इस दौरान सैकड़ों की संख्या में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कस्बे में भ्रमण कर लोगों को हिंदू नववर्ष मनाने का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने घर-घर और दुकानों पर पहुंचकर भगवा ध्वज तथा पंपलेट वितरित किए और लोगों से अपने घरों पर ध्वज फहराने की अपील की।

कस्बे में भ्रमण के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम्, एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम और हिंदू नववर्ष मंगलमय हो जैसे नारों से वातावरण गूंजता रहा।

भ्रमण के बाद सभी कार्यकर्ता शिव मंदिर पर एकत्रित हुए, जहां सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए अम्बरीष सिंह भोला ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक परंपराएं केवल आस्था ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर भी आधारित हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू नववर्ष, जिसे चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के रूप में मनाया जाता है, प्रकृति और विज्ञान के समन्वय का प्रतीक है और इसे पूरे उत्साह के साथ मनाना चाहिए।

उन्होंने सभी लोगों से हिंदू नववर्ष को धूमधाम से मनाने की अपील की।

इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष रामदयाल यादव, उपाध्यक्ष अतुल सिंह रघुवंशी, राणा प्रताप सिंह, मदन यादव, प्रदीप सिंह, जयदीप चौहान, विवेक सिंह विक्की, मनीष श्रीवास्तव, राहुल कश्यप, तेज बहादुर शर्मा, दीपक सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!