Breaking News

बदायूं में फर्जी लूट की साजिश का पर्दाफाश, माइक्रो फाइनेंस कंपनी के मैनेजर और एजेंट गिरफ्तार।

बदायूं में फर्जी लूट की साजिश का पर्दाफाश, माइक्रो फाइनेंस कंपनी के मैनेजर और एजेंट गिरफ्तार।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूं। जिले की मुजरिया थाना पुलिस ने लूट की एक कथित घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चौंकाने वाला मामला सामने लाया है। पुलिस जांच में पता चला कि लूट की वारदात असल में फर्जी थी। इस मामले में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक और रिकवरी एजेंट को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1 लाख 15 हजार 520 रुपये बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों ने रिकवरी की रकम हड़पने के इरादे से लूट की झूठी कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह किया था।

पुलिस के अनुसार 10 मार्च को रिकवरी एजेंट अभिनय मिश्रा ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि ग्राम कोल्हाई और सराय मंशुख के रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने उससे 1 लाख 40 हजार 640 रुपये लूट लिए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

जांच के दौरान पुलिस को घटना संदिग्ध प्रतीत हुई। इसके बाद गहन पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामला खुलकर सामने आ गया। पुलिस के मुताबिक शिखर अर्बन एंड रूरल एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड की सहसवान शाखा के प्रबंधक विपिन और रिकवरी एजेंट अभिनय मिश्रा ने मिलकर रिकवरी के पैसे हड़पने की योजना बनाई थी और इसी के तहत फर्जी लूट की कहानी तैयार की गई थी।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कुल रकम में से 25 हजार 510 रुपये ऑनलाइन कंपनी के खाते में जमा कर दिए गए थे, जबकि बाकी 1 लाख 15 हजार 520 रुपये नकद गमछे में बांधकर घटनास्थल के पास झाड़ियों में छिपा दिए गए थे।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर छिपाई गई रकम बरामद कर ली और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

बाईट- एसपी देहात हिर्देश कठेरिया

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …